Bihar Holiday Calendar List 2024: बिहार हॉलिडे कैलेंडर -2024, इतने दिन ही ले सकेंगे अवकाश, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 12:37 PM IST

Bihar Holiday Calendar List 2024, Bihar Government Holidays List 2024: सरकारी कर्मी 2024 में अधिकतम 35 दिन ही अवकाश ले पाएंगे। छह छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। नीतीश सरकार ने छुट्टियों की यह घोषणा निगोसियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत की है। ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या 20 दिन निर्धारित है। कर्मचारी इनमें से किन्ही तीन छुट्टियों का ही उपयोग कर सकते हैं।

Bihar Holidays List 2024, Bihar Government Holidays List 2024 Calendar: स्कूली छुट्टियों में कटौती को लेकर निशाने पर रही बिहार की नीतीश सरकार ने अब 2024 के लिए सरकारी छुट्टियों की मंजूरी दे दी है। बिहार सरकार के 2024 के इस कैलेंडर में कुल 56 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। खास बात यह है कि सरकारी कर्मी 2024 में अधिकतम 35 दिन ही अवकाश ले पाएंगे। छह छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। नीतीश सरकार ने छुट्टियों की यह घोषणा निगोसियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत की है। बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती का आदेश को लेकर काफी विरोध हो रहा था। इस विरोध के बाद सीएम नीतीश कुमार ने छुट्टियों में कटौती का आदेश वापस ले लिया है।

bihar holiday list 2024

बिहार में 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी हुआ है।

कैलेंडर 2024 में सामान्य अवकाश की लिस्ट

छुट्टी तारीख दिन
गुरु गोविंद सिंह जयंती 17 जनवरी बुधवार
वसंत पंचमी 14 फरवरी बुधवार
संत रविदास जयंती 24 फरवरी शनिवार
शब ए बारात छुट्टी 26 फरवरी सोमवार
महाशिवरात्रि 8 मार्च शुक्रवार
सम्राट अशोक अष्टमी 16 अप्रैल मंगलवार
महावीर जयंती छुट्टी 21 अप्रैल रविवार
वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल मंगलवार
जानकी नवमी 17 मई शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा 23 मई गुरुवार
कबीर जयंती 22 जून शनिवार
चेहल्लुम छुट्टी 25 अगस्त रविवार
हजरत मोहम्मद साहब जयंती 16 सितंबर सोमवार
दुर्गा पूजा सप्तमी 10 अक्टूबर गुरुवार
चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज 3 नवंबर रविवार

सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट

छुट्टी तारीख दिन
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शुक्रवार
बिहार दिवस 22 मार्च शुक्रवार
होली 26,27 मार्च मंगलवार-बुधवार
गुड फ्राइडे 29 मार्च शुक्रवार
ईद उल फितर 11 अप्रैल गुरुवार
अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल रविवार
रामनवमी 17 अप्रैल बुधवार
मई दिवस 1 मई बुधवार
ईद उल-अजहा बकरीद 17 जून सोमवार
मुहर्रम 17 जुलाई बुधवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गुरुवार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार
महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर बुधवार
दुर्गा पूजा 11,12 अक्टूबर शुक्रवार-शनिवार
दीपावली 31 अक्टूबर गुरुवार
छठ पूजा 7-8 नवंबर गुरुवार-शुक्रवार
क्रिसमस 25 दिसंबर बुधवार
इनके अलावा ऐच्छिक एवं प्रतिबंधित अवकाश भी हैं। ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या 20 दिन निर्धारित है। कर्मचारी इनमें से किन्ही तीन छुट्टियों का ही उपयोग कर सकते हैं। इस तरह वर्ष 2024 में कुल 35 छुट्टियां ही ला जा सकती हैं।

ऐच्छिक/प्रतिबंधित अवकाश

नव वर्ष-1 जनवरी-सोमवार

मकर संक्रांति-15 जनवरी-सोमवार

कर्पूरी ठाकुर जयंती -24 जनवरी-बुधवार

End of Feed