बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी ने उच्चतम बाढ़ स्तर पार कर लिया है। पूरे बिहार में 34 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, कई गांवों में पानी घुस गया है।

बिहार के 13 जिलों में बाढ़ से 34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा के उच्चतम स्तर (HFL) पार करने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 'आठ सितंबर को सुबह आठ बजे भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर 36.80 मीटर दर्ज किया गया, जो 17 अगस्त 2021 को दर्ज 36.75 मीटर के पिछले उच्चतम स्तर से अधिक है। हालांकि, फिलहाल जलस्तर स्थिर बना हुआ है।'

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

मंगलवार सुबह भागलपुर जिले के खरीक रघोपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक छोटी नाव पलट गई। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाव पर सवार सभी 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

End of Feed