Bihar Election 2025: बिहार में अपराधी ही ‘विजय’ और ‘सम्राट’ बन गए... तेजस्वी ने BJP के किन दो नेताओं पर बोला तीखा हमला?

बिहार चुनाव 2025 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरा और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार में अपराधी ही विजय और सम्राट बन गए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता, जनता बेरोजगारी व महंगाई से परेशान है और अब 20 साल पुरानी सरकार से बदला लेगी।

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा और बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार में अपराधी ही ‘विजय’ और ‘सम्राट’ बन गए हैं।”

tejaswhi yadav

तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: tejaswhi yadav x handle)

'राज्य में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता'

तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दूसरे दिन समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “जनता भ्रष्ट सरकार से तंग आ चुकी है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। अब लोग 20 साल पुरानी ‘खटारा’ सरकार से बदला लेंगे और एनडीए को आने वाले चुनावों में हराएंगे।” तेजस्वी यादव ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य का कोई भी डिग्रीधारी युवक बेरोजगार नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, “हम जो कहते हैं, वो करते हैं। सरकार बनी तो हर डिग्रीधारी को नौकरी और रोज़गार देंगे।”

End of Feed