'राहुल गांधी का बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया इसलिए...', कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए ये क्या बोले गए तेज प्रताप यादव?

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भारत से थक चुके हैं और विदेश जाकर खुद को ताजा करने की कोशिश करते हैं। तेज प्रताप ने कहा, “हो सकता है राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वे भारत से, बिहार की मिट्टी से ऊब चुके हों। शायद ताजगी के लिए विदेश गए हों, और जब लौटेंगे तो उनके चेहरे पर वही ताजगी दिखेगी।”

बिहार में सियासी पारा हर बीते दिनों के साथ बढ़ता जा रहा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। महागठबंधन और एनडीए के बीच राज्य में सीधी टक्कर है। इसी बीच जनशक्ति जनता पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

'राहुल गांधी का बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया इसलिए...', कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए ये क्या बोले गए तेज प्रताप यादव?

उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वो (राहुल गांधी) शायद भारत से ऊब हो गई है, इसलिए वे बार-बार विदेश यात्राओं पर जाते हैं। तेज प्रताप ने तंज करते हुए कहा, “हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वे भारत से बिहार की मिट्टी से थक चुके हों। शायद ताजगी के लिए विदेश गए हों। जब लौटेंगे, तो उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।”

End of Feed