बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरी छात्र युवा शक्ति, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग; पटना में आगजनी

Bihar Bandh: सांसद पप्पू यादव ने रविवार को एकदिवसीय बिहार बंद का ऐलान किया था। इस बीच, रविवार को बिहार बंद के आह्वान पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा और छात्र सुबह सड़कों पर उतर गए। पटना के अशोक राजपथ पर छात्रों ने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

Bihar Bandh: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रविवार को बिहार बंद के आह्वान पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा और छात्र सुबह सड़कों पर उतर गए। पटना के अशोक राजपथ पर छात्रों ने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

Bihar Bandh

बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरे छात्र

परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे छात्र

सांसद पप्पू यादव ने रविवार को एकदिवसीय बिहार बंद का ऐलान किया है। पटना, हाजीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल समेत कई जगहों पर बंद समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारी सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करें और फिर से परीक्षा लें। प्रदर्शनकारी नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सड़क पर आग जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई इलाकों में दुकान बंद हैं। सड़कों पर भी आवागमन कम देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारी बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

End of Feed