'हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए...' बिहार की जीत के बाद पीएम मोदी ने जताई आशंका

बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर पर अपनी स्पीच में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर आशंका जताई है उन्होंने कहा कि 'कहा कि हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए'

PM Modi on Bihar Victory: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत (Bihar Assembly Election Result) के बाद दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में शानदार जश्न मनाया गया। वहां पीएम मोदी भी इस समारोह में पहुंचे और लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भाषण के दौरान कहा-'हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए...' पीएम मोदी के इस बयान के मायने निकाले जा रहे हैं।

PM Modi on Bihar Victory

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया (फोटो:ANI)

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विजन नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस', यानी MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है। कांग्रेस के नामदार जिस रास्ते पर पार्टी को लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा और घोर नाराजगी अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है- हो सकता है, आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।

End of Feed