MUDA land scam: सिद्दारमैया को बड़ी राहत, मुडा केस की जांच CBI से कराने की मांग वाली अर्जी खारिज

MUDA land scam case : मुडा केस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया को बड़ी राहत मिली है। इस केस की जांच CBI को सौंपे जाने की मांग करने वाली याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच लोकायुक्त पुलिस कर रही है।

MUDA land scam case : मुडा केस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया को बड़ी राहत मिली है। इस केस की जांच CBI को सौंपे जाने की मांग करने वाली याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच लोकायुक्त पुलिस कर रही है और ट्रायल के दौरान इस दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती कि लोकायुक्त पुलिस की जांच पक्षपातपूर्ण है। हाई कोर्ट की पीठ ने कहा कि लोकायुक्त पुलिस की जांच पर संदेह नहीं किया जा सकता और इसलिए इसे केस को सीबीआई के पास भेजने की जरूरत नहीं है।

Siddaramaiah

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया।

14 भूखंडों के आवंटन के सिलसिले में अनियमितताओं का आरोप

कोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा उनकी पत्नी पार्वती बी एम को किये गये 14 भूखंडों के आवंटन के सिलसिले में अनियमितताओं के आरोप हैं।

End of Feed