देश

Saif Ali Khan Attack Case: क्या आरोपी शरीफुल ही है सैफ का हमलावर! जांच में मैच हुए फिंगरप्रिंट

Saif Ali Khan Attack Case: पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शरीफुल के कुछ और फिंगर प्रिंट मैच हुए। सैफ के घर पर जो मुंबई पुलिस को फिंगर प्रिंट मिले थे उसमें से कई जगह के फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल के साथ मैच हुए। हालांकि फिंगर प्रिंट की फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

Image

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का मैच हुआ फिंगरप्रिंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी शरीफुल के फिंगरप्रिंट मुंबई पुलिस के कई सैंपल से मेल कर गए हैं। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट के जांच के लिए जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कुछ फिंगरप्रिंट मैच हो गए हैं। हालांकि, पुलिस फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बता दें, सैफ अली खान के फ्लैट में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने भी बांग्लादेशी युवक शरीफुल फकीर की पहचान उस हमलावर के रूप में की है, जिसने पिछले महीने लूट के इरादे से अभिनेता के घर में घुसने के बाद उन पर चाकू से कई बार वार किए थे।

FRT रिपोर्ट भी आई थी पॉजिटिव

बता दें कि इससे पहले हमले के आरोपी शरिफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया था। बता दें कि आरोपी शरिफुल इस्लाम की फेस रिकग्निशन टेस्स (FRT) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाला शख्स और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी एक ही व्यक्ति हैं। फेस रिकग्निशन टेस्ट में इसकी पुष्टि हो गई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!