उत्पीड़न से बचने के लिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, PAK से 2024 तक भारत आए हिंदू, सिख, जैन को रहने की इजाजत: MHA

गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत आवेदन करने हेतु भारत में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 वर्ष बढ़ा दी है। यह फैसला विशेषकर पाकिस्तान से आए हिंदुओं समेत तमाम लोगों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

गृह मंत्रालय (MHA) ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत आवेदन करने के लिए भारत में प्रवेश की कट-ऑफ तिथि 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, सीएए ने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले गैर-मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता का मार्ग प्रदान किया था।

CAA

केंद्र ने CAA के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ाई (फाइल फोटो: Twitter )

कट-ऑफ को अब 10 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित किया गया था।गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2024 तक भारत आने वाले अल्पसंख्यकों को पासपोर्ट और वीजा की अनिवार्यता से छूट प्रदान कर दी है।

End of Feed