सेना में अधिकारियों की टेक्निकल प्रवेश योजना में बड़ा बदलाव, नए मॉडल में चार वर्ष की ट्रेनिंग

  • Authored by: शिवानी शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 12:21 PM IST

Indian Army Technical Entry Scheme: भारतीय फौज में टेक्निकल एंट्री के संबंध में बड़ा बदलाव किया गया है। नए मॉडल के तहत अब पांच साल की जगह चार साल की ट्रेनिंग होगी।

Indian Army Technical Entry Scheme: भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम में बड़ा बदलाव करते हुए नए मॉडल की शुरुआत की है। इस मॉडल के तहत टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत 5 साल की जगह 4 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बदलाव से अधिकारियों की कमी को भी पूरा किया जाएगा क्योंकि यह सभी अधिकारी 1 साल ज्यादा सेना में सेवारत रह सकेंगे। हाल ही में हुई आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में इस पर चर्चा की गई जिसके बाद इस बदलाव को रक्षा मंत्री और देश के टॉप कमांडर की मौजूदगी में हरी झंडी दिखा दी गई।

indian army

भारतीय फौज में टेक्निकल एंट्री स्कीम में बदलाव

अब तक यह होता था मॉडल

बीटेक स्नातकों के रूप में भारतीय सेना में अधिकारियों के प्रवेश के लिए, वर्तमान में पांच वर्षीय तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) मॉडल मौजूद है, जिसे वर्ष 1999 में पेश किया गया था। इस मॉडल में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए), गया में एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद, कैडेट ट्रेनिंग विंग्स (CTWs) में तीन साल की बीटेक डिग्री प्रदान की जाती है, इसके बाद एक साल भारतीय सेना के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों यानी कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME), पुणे, मिलिट्री कॉलेज ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE), महू और मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (एमसीईएमई), सिकंदराबाद में दिया जाता है।

End of Feed