झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh Jharkhand Accident) में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां बुलेट और टाटा सूमो गाड़ी की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां पानी से लबालब भरे कुएं में जा गिरी कार में 9 लोग सवार थे वहीं एक व्यक्ति बुलेट चला रहा था,बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, ये दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 में रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित पदमा प्रखंड के रोमी में सामने आई है।
झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा सामने आया है
घटना के तुरंत बाद 3 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था बाकी लोग डूब गए थे इनमें से 6 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है, हादसे की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया और अफरा तफरी के बीच सुमो को निकालने को लेकर प्रयास किया गया इस मशक्कत के बाद कुएं में गिरे 9 लोगों में से 3 लोगों को निकाल लिया गया लेकिन बाकी 6 लोग पानी में डूब गए जिनकी लाश बरामद कर ली गई है।
वहीं घायलों को हजारीबाग इलाज के लिए भेजा गया, बताया जाता है कि सभी सुमो विक्टा में सवार होकर बिहार के दरभंगा से हजारीबाग आ रहे थे। इस बीच पदमा के रोमी में गाड़ी अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई।
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सुमो हुई अनियंत्रित
कहा जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सुमो अनियंत्रित हो गई और कुंएं में लगे ग्रिल को तोड़कर उसमें जा गिरी जिससे ये दर्दनाक हादसा सामने आया है। तकरीबन 20 फीट कुएं में गिरे 9 लोगों में से 3 लोगों को तुरंत निकाल लिया गया था लेकिन बाकी 6 लोग पानी में डूब गए। उनमें से छह लोगों की लाश बरामद कर ली गई है।
