Gujarat Cabinet Ministers List: भूपेंद्र पटेल सरकार में इन्हें मिली जगह, देखें पूरी कैबिनेट लिस्ट

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 12, 2022, 05:05 PM IST

Gujarat Mantrimandal List 2022, Gujarat New Cabinet Ministers List: भूपेंद्र पटेल ने एक बार फिर गुजरात की कमान संभाल ली है। सोमवार को उन्हें दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ दिलाई गई। उनके मंत्रिमंडल में कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर किन खास चेहरों को जगह मिली है, उन पर डालते हैं एक खास नजर-

Gujarat New Cabinet Ministers: भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उनके साथ 16 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्री शामिल हैं। पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के सीएम एवं केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है लेकिन कैबिनेट, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्री के रूप में 16 विधायकों को ही शपथ दिलाई गई। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।

bhupendra patel

भूपेंद्र पटेल सीएम पद की लेंगे शपथ

भूपेंद्र पटेल सरकार में ये चेहरे बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

कनू भाई देसाईऋषिकेश पटेलराघवजी पटेलबलवंत सिंह राजपूतकुंवरजी बावलियामुलु भाई बेराभानुबेन बाबरियाडॉ.कुबेर डिंडोरराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

End of Feed