Gujarat: फिर से विधायक दल के नेता चुन गए भूपेंद्र पटेल, समान नागरिक संहिता को लेकर कही बड़ी बात

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 10, 2022, 02:44 PM IST

भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता बनाने पर की दिशा में कमेटी का गठन कर चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भूपेंद्र पटेल ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, भूपेंद्र पटेल आज चुने गए विधायक दल के नेता
  • आज दिल्ली भी रवाना होंगे भूपेंद्र पटेल, PM मोदी, अमित शाह से मिलेंगे भूपेंद्र पटेल
  • सितंबर 2021 में पहली बार सीएम चुने गए थे भूपेंद्र पटेल

Gujarat News: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नए नेता का चुनाव किया गया और भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) एक बार फिर बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए। इसके साथ ही साफ हो गया है कि भूपेंद्र पटेल राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यह बैठक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम’ में हुए। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वह राज्यपाल के पास पहुंचे और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा बैठक में मौजूद हैं।

Bhupendra Patel

मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र पटेल

भूपेंद्र पटेल का बड़ा बयान

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भूपेंद्र पटेल की तरफ से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है और कमेटी जो भी रिपोर्ट सैंपेगी उसके आधार पर आगे का काम किया जाएगा। दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल आज ही दिल्ली रवाना होंगे और यहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से होगी।

कौन हैं भूपेंद्र पटेल

  • दूसरी बार गुजरात के सीएम, सितंबर 2021 में पहली बार सीएम
  • विजय रुपाणी की जगह बने थे सीएम, 2017 में पहली बार विधायक बने
  • 2022 में भी विधानसभा चुनाव जीते, घाटलोडिया सीट से दूसरी बार MLA

पार्टी ने घोषणा की है कि नयी सरकार का शपथग्रहण 12 दिसंबर को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा की 156 सीट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने पहले घोषणा की थी कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

End of Feed