भूकंप समाचार आज के (25-मई 2026) Earthquake Today News: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? भारत में आज नागालैंड में भूकंप आया है, नागलैंड मे आधी रात को भूकंप के झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता 3.0 थी। इस भूकंप से नुकसान को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। National Center for Seismology के अनुसार नागालैंड में यह भूकंप रात 12 बजकर तीन मिनट पर आया था। नागालैंड के अलावा और कहीं भूकंप नहीं आया है, दिल्ली में भी नहीं।
भारत में आज कहां भूकंप आया?
भारत में आज कहां आया भूकंप? Earthquake in India Today
| कहां भूकंप आया? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित समय |
| नागालेंड | 3.0 | 00:03:56 AM | 17 KM | मोन |
दुनिया में आज कहां-कहां भूकंप आया? Earthquake Worldwide Today
दुनिया के कई देशों में आज भूकंप आया है। जिसमें ग्लाटेमाला, अमेरिका, चिली और म्यांमार शामिल है। ग्वाटेमाला में सबसे तेज भूकंप दर्ज हुआ है। जिसकी तीव्रता 4.3 रही है। वहीं भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में 4.2 की तीव्रता से भूकंप आया है।
| दुनिया में कहां भूकंप आया? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित समय |
| ग्वाटेमाला | 4.3 | 06:25:15 | 10 KM | ला गोमेरा |
| चिली | 4.1 | 04:55:17 | 32.4 KM | ओवाले |
| म्यांमार | 4.2 | 03:07:49 AM | 83 KM | 24.368, 94.710 |
भूकंप आने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?
भूकंप आने से पहले ऐसे तो कोई स्पष्ट चेतावनी प्रणाली नहीं है। मतलब भूकंप का कोई अलर्ट सिस्टम आजतक विकसित नहीं हुआ है। हालांकि कुछ प्राकृतिक संकेत जरूर मिलते हैं। जिसमें पक्षियों में हलचल, कुत्ते बेचैन होकर भौंकने लगते हैं। चिड़ियां घोंसले से निकलकर भागने लगती है। जानवर बेचैन हो उठते हैं। इसके अलावा कई बार हवा भी रूक जाती है, तापमान भी बढ़ जाता है। जमीन के नीचे से रेडॉन गैस का रिसाव बढ़ सकता है , तलाब और कुएं के पानी से अजीब गंध आ सकती है। कुओं या झरनों के पानी का स्तर अचानक बढ़ या घट सकता है। वैज्ञानिकों ने कुछ मामलों में पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन दर्ज किए हैं। हालांकि वैज्ञानिक मानते हैं कि ये संकेत हर भूकंप से पहले नहीं मिलते और न ही इनसे सटीक भविष्यवाणी संभव है।
