Bhubaneswar Teachers Protest: भुवनेश्वर में टीचर्स का महाआंदोलन, मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई जारी

Bhubaneswar Teachers Protest: भुवनेश्वर में गांधी मार्ग पर टीचर्स दिन की तपती धूप और रात में हो रही झमाझम बारिश में भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं। आनंदोरन की शुरुआत 16 अगस्त को डिमांड डे के रूप में मनाते हुए की गई थी।

Bhubaneswar Teachers Protest: ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित गांधी मार्ग पर इन दिनों टीचर और टीचिंग स्टाफ अपने हक की आवाज उठा रहे हैं। सुबह सिर पर तपती गर्मी हो या रात में बारिश—आंदोलनकारी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर पूरी तरह से डटे हुए हैं। टीचर्स और टीचिंद स्टाफ का साफ कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे। ओडिशा स्कूल-कॉलेज शिक्षक एवं कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर 16 अगस्त से शुरू हुआ यह आंदोलन अब छठे दिन में पहुंच गया है। दिन में शिक्षक तपती सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो रात में बारिश के बीच भी उनका धरना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

मांगों को लेकर जारी टीचर्स का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि कई मांगों को लेकर सरकार के सामने बार-बार प्रतिनिधित्व किया गया, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद भी हमारी मांगों को लेकर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

End of Feed