कड़ाके की ठंड में भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की अब इस शख्स ने की तारीफ

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 4, 2023, 08:11 AM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के बागपत पहुंच चुकी है। उनकी इस यात्रा पर बीजेपी ने सियासी तंज कसा तो श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े एक और शख्स ने राहुल गांधी की पदयात्रा की तारीफ की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आगाज यूपी से कर चुके हैं। उनकी यात्रा पर बीजेपी ने तंज कसा कि बड़े सूबे में छोटी सियासी यात्रा और इसके साथ ही राहुल गांधी की टी शर्ट एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा इसलिए कि इस समय उत्तर भारक कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है और राहुल की शरीर पर ठंड का असर नहीं है। इससे जुड़े सवाल का जवाब राहुल गांधी, कांग्रेस के नेता दे चुके हैं अब टी शर्ट पहने जाने के पीछे की वजह उनकी बहन प्रियंका गांधी ने समझायी है। इसके साथ ही जिस तरह से श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुरोहित सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को आशीर्वाद दिया, ठीक उसी तरह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने ठंड में राहुल गांधी की पदयात्रा को प्रशंसनीय बताया।

rahul handhi up bharat jodo yatra

इस समय यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सचिव ने की तारीफ

चंपत राय ने एक मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि मैं उनकी सराहना करता हूं, जो ग्रामीण इलाकों में पैदल घूम रहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं एक आरएसएस कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की है। यात्रा, जो मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई।वह इस कठोर मौसम में चल रहा है, और इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। सभी को देश की यात्रा करनी चाहिए।राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वे राष्ट्र को एकजुट, मजबूत और सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए उन्हें आशीर्वाद दें।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है और भारत को एक साथ आने की जरूरत है।

End of Feed