Bharat jodo Yatra: राहुल गांधी से मिलते ही आखिर क्यों रोने लगी ये लड़की, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:26 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 18वें दिन की शुरूआत बुधवार को केरल में हुई, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ भाग लिया। बुधवार को यह यात्रा राहुल के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में प्रवेश कर जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों के साथ मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से जब एक लड़की मिली तो रो पड़ी। मिलने की खुशी में लड़की पहले तो चिल्लाई फिर जोर-जोर से रोने लगी। कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

rahul gandhi

राहुल गांधी से मिलने के बाद रो पड़ी लड़की

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवा लड़की पहले राहुल गांधी से मिलने के भागती हुई आती है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब वो कांग्रेस नेता के समीप पहुंचती है तो पहले चिल्लाती है, जिसके बाद राहुल गांधी की जैसे ही नजर उस पर पड़ी, वो उसे अपनी ओर आने के लिए कहते हैं। जिसके बाद लड़की भागती हुई आई और उनसे मिलकर रोने लगी। इस तरह की प्रतिक्रियाएं आम तौर पर अभिनेताओं या पॉप सितारों से मिलने के बाद लोग देते देखे गए हैं, लेकिन इस बार ऐसी प्रतिक्रिया एक नेता के लिए देखी गई है। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी, लड़की को शांत करने की भी कोशिश करते दिख रहे हैं।

End of Feed