भारत जोड़ो यात्रा का एक महीना पूरा, क्या कहता है राहुल गांधी के साथ चलने वाले यात्रियों का अनुभव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:58 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा में कुछ यात्री सभी प्रदेशों से चुने गए हैं। इनकी संख्या 130 है। इन सभी यात्रियों की जवाबदेही है कि वो पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे। इनमें युवा पीढ़ी के साथ-साथ कुछ बुजुर्ग और महिला यात्री भी शामिल हैं। यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभी कर्नाटक में चल रही है भारत जोड़ो यात्रा
  • राहुल गांधी कर रहे हैं इस यात्रा का नेतृत्व
  • कर्नाटक में अगले साल होने हैं चुनाव

भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए आज यानि कि शुक्रवार (7 October 2022) को एक महीने का वक्त बीत चुका है। इस दौरान यात्रा अब तक 3 प्रदेशों से गुजर चुकी है। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। फिलहाल यह यात्रा कर्णाटक के मांड्या से गुजर रही है।

bharat jodo yatra

भारत जोड़ो यात्रा का एक महीना पूरा

यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ तकरीबन 130 यात्री रोज पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्री कांग्रेस के वो कार्यकर्ता और नेता हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल रहेंगे। अब तक आपने तस्वीरों में सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी या कांग्रेस के बड़े नेताओं को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको इन यात्रियों के अनुभव से अवगत कराएंगे।

End of Feed