Sidhu : जेल में बंद सिद्धू को किस बात का सता रहा 'डर', अब सीएम भगवंत मान ने दी राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:59 AM IST

Navjot Singh Sidhu : नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने गवाही देने से कभी इंकार नहीं किया और न ही उन्हें अदालत में पेश होने से कोई दिक्कत है। इसके बाद सीएम मान ने अपने निर्देश में कहा कि लुधियाना कोर्ट में सिद्धू को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1988 के रोडरेज के एक मामले में जेल की सजा काट रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू
  • पटियाला जेल आने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई, उन्हें कोर्ट में होना है पेश
  • कांग्रेस नेता ने सुरक्षा दिए जाने के लिए पटियाला जेल के अधीक्षक को पत्र लिखा था

Navjot Singh Sidhu : पंजाब की पटियाला जेल में सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश जारी किया। दरअसल, प्रताड़ना के एक मामले में सिद्धू को 21 अक्टूबर को लुधियाना की अदालत में पेश होना है। कांग्रेस नेता ने अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करनी की अपील तीन बार की थी लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी और उन्हें 21 अक्टूबर को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा।

Navjot Sidhu

पटियाला की जेल में बंद हैं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू।

सुरक्षा को लेकर जेल अधीक्षक को पत्र लिखा था

कोर्ट की ओर से अर्जी खारिज हो जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला जेल के अधीक्षक को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने बताया कि जब वह जेल आए तो उनकी जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने गवाही देने से कभी इंकार नहीं किया और न ही उन्हें अदालत में पेश होने से कोई दिक्कत है। इसके बाद सीएम मान ने अपने निर्देश में कहा कि लुधियाना कोर्ट में सिद्धू को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

End of Feed