Bhagavad Gita: केरल में इस्लामी संस्थान के संस्कृत पाठ्यक्रम में 'भगवद् गीता' अन्य 'हिंदू ग्रंथ' शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 10:52 PM IST

Islamic Institute Kerala: मलिक दीनार इस्लामिक कॉम्प्लेक्स (MIC) द्वारा संचालित 'द एकेडमी ऑफ शरिया एंड एडवांस स्टडीज' हाल ही में हिंदू विद्वानों की मदद से अपने छात्रों को संस्कृत, जिसे 'देव भाषा' के रूप में भी जाना जाता है, पढ़ाकर एक मिसाल पेश करने के लिए चर्चा में थी।

Islamic Institute : केरल के त्रिशूर जिले के एक इस्लामी संस्थान ने अपने छात्रों के लिये तैयार किए गए ढांचागत पाठ्यक्रम में कक्षा 11 और 12 में मूल संस्कृत व्याकरण और फिर 'देव भाषा' में भगवद् गीता के साथ-साथ अन्य हिंदू ग्रंथों को अध्ययन के लिए शामिल किया है। नया शैक्षणिक वर्ष शुरू होने पर जून 2023 से नया पाठ्यक्रम लागू होगा।

Bhagavad Gita

भगवद् गीता

मलिक दीनार इस्लामिक कॉम्प्लेक्स (MIC) द्वारा संचालित 'द एकेडमी ऑफ शरिया एंड एडवांस स्टडीज' (ASAS) हाल ही में हिंदू विद्वानों की मदद से अपने छात्रों को संस्कृत, जिसे 'देव भाषा' के रूप में भी जाना जाता है, पढ़ाकर एक मिसाल पेश करने के लिए चर्चा में थी।

End of Feed