बेनेट यूनिवर्सिटी और एस.पी. जैन ग्रुप के बीच वैश्विक अकादमिक सहयोग के लिए समझौता

यह ऐतिहासिक समझौता बेनेट यूनिवर्सिटी की वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने की दृष्टि को आगे बढ़ाता और इसके ग्लोबल पाथवे प्रोग्राम को मजबूती देता है। यह छात्रों को विश्वस्तरीय ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमताओं से भी लैस करता है। यही नहीं भविष्य के लिए पेशेवर तैयार करने में बेनेट यूनिवर्सिटी की महारत वाली छवि को यह समझौता मजबूत बनाता है।

ग्रेटर नोएडा : द टाइम्स ग्रुप की उच्च शिक्षा संस्था बेनेट यूनिवर्सिटी ने 10 जुलाई 2025 को मुंबई स्थित प्रमुख वैश्विक प्रबंधन संस्थान एस.पी. जैन ग्रुप के साथ एक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य स्नातक छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक रास्ते खोलना है, ताकि उन्हें वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षा और अनुभव प्राप्त हो सके। इस साझेदारी के तहत छात्र अब 2+2 और 3+1 डिग्री कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। 2+2 मॉडल के अंतर्गत छात्र पहले दो वर्ष बेनेट यूनिवर्सिटी में अध्ययन करेंगे और अंतिम दो वर्ष की पढ़ाई एस.पी. जैन ग्रुप के लंदन या सिडनी परिसर में पूरी करेंगे। इसी तरह, 3+1 मॉडल में छात्र तीन वर्ष बेनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के बाद या तो स्नातक डिग्री पूरी करेंगे या फिर एस.पी. जैन ग्रुप में मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे, जो चयनित शैक्षणिक मार्ग पर निर्भर करेगा।

Bennett University

एस.पी. जैन ग्रुप के गौरव जैन के साथ बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन।

End of Feed