Bengaluru Cafe Blast Suspect News: बेंगलुरू कैफे में किसने रखा बम? युवक की हुई पहचान, ब्लास्ट से पहले ऑर्डर किया था रवा इडली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 08:09 AM IST

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast News: अभी तक की जांच में पता चला है कि रामेश्वरम कैफे में 28 से 30 वर्ष का एक युवक आया और काउंटर पर रवा इडली खरीदने के बाद बैग कैफे के सामने एक पेड़ के नजदीक रखकर चला गया। बैग रखने के करीब एक घंटे के बाद धमाका हुआ।

Bengaluru Cafe Blast Suspect Identified: बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट के बाद आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। आरोपी की उम्र 28 से 30 साल के बीच है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसने ही कैफे में बैग रखा, जिसमें ब्लास्ट हुआ था। घटना के बाद उपमुख्यमत्री डीके शिवकुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया, धमाका अपराह्न करीब एक बजे हुआ, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए।

Bengaluru Cafe Blast

बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में बम रखने वाले युवक की पहचान हुई

डीके शिवकुमार ने बताया कि 28 से 30 वर्ष का एक युवक कैफे में आया और काउंटर पर रवा इडली खरीदने के बाद बैग कैफे के सामने एक पेड़ के नजदीक रखकर चला गया। बैग रखने के करीब एक घंटे के बाद धमाका हुआ। उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, यह कम तीव्रता का बम धमाका था। उसने (व्यक्ति) एक घंटे के बाद धमाका होने के लिए टाइमर लगाया था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को जांच सौंपी गई है।

End of Feed