LIVE

2 मार्च 2024,ब्रेकिंग न्यूज़ : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे-किसे मिला टिकट

LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 2 मार्च 2024

2 मार्च 2024,ब्रेकिंग न्यूज़ : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे-किसे मिला टिकट

हिंदी न्यूज़ 2 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 195 नेताओं के नाम शामिल हैं। पीएम मोगी फिर से वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री का नाम शामिल है। सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री, 47 युवाओं और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के अपडेट्स...
RCBW vs MIW Dream11 Prediction Todays | Bihar Board Intermediate Answer Key Released - Download Now

MAR 02, 2024 22:35 IST

मोदी सरकार के कितने केंद्रीय मंत्रियों को मिला टिकट?

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी हुई पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भी नाम शामिल हैं। इस सूची में दो पूर्व मंत्रियों के भी नाम हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे। पढ़ें पूरी खबर
MAR 02, 2024 22:04 IST

दिल्ली की 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अजब बात ये है कि इन 5 सीटों पर सांसदों में से 4 का टिकट कट गया है। आपको बताते हैं कि किस सीट से कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
MAR 02, 2024 20:44 IST

UP की इन 51 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित

अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश की जिन 51 सीटों पर नाम का ऐलान किया गया है, उनमें ज्यादातार मौजूदा सांसद को टिकट मिला है। भाजपा की पहली लिस्ट में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 02, 2024 20:44 IST

किस राज्य से कितने उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर?

उत्तर प्रदेश से भाजपा के 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से 20 उम्मीदवार, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, अरुणाचल प्रदेश से 2, गोवा से 1, त्रिपुरा से 1, अंडमान निकोबार से 1 और दमण दीव से 1 उम्मीदवार के नाम इस सूची में शामिल हैं।
MAR 02, 2024 19:00 IST

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 195 नेताओं के नाम शामिल हैं। पीएम मोगी फिर से वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री का नाम शामिल है। सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री, 47 युवाओं और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
MAR 02, 2024 18:24 IST

उत्तर प्रदेश के शामली में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक महिला को अपने पति की हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लिलोन गांव में घरेलू विवाद के दौरान महिला अनु (30) ने अपने पति अंकित कुमार (32) के सिर पर किसी भारी वस्तु से एक के बाद एक वार कर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई विपिन कुमार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
MAR 02, 2024 17:52 IST

आर्थिक विकास के मामले में भाजपा सरकार कांग्रेस से बहुत पीछे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर अर्थव्यवस्था के लिए 'स्पीड ब्रेकर' होने का आरोप लगाया और कहा कि आर्थिक विकास के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस के सामने कहीं नहीं ठहरती। उन्होंने केंद्र सरकार पर उसे वक्त निशाना साधा है जब भारत की आर्थिक वृद्धि 2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसका मुख्य कारण विनिर्माण, खनन और उत्खनन एवं निर्माण क्षेत्रों द्वारा अच्छा प्रदर्शन बताया जा रहा है।
MAR 02, 2024 17:36 IST

लोग अब शाम 6 बजे तक राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का कर सकेंगे दौरा

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि लोग अब शाम 6 बजे तक राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का दौरा कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 31 मार्च, 2024 तक जनता के दर्शन के लिए खुला रहेगा। उद्यान उत्सव-1, 2024 के तहत अमृत उद्यान खुला है। राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि लोग सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे (अंतिम प्रवेश - 05.00 बजे) के बीच उद्यान का दौरा कर सकते हैं।
MAR 02, 2024 17:35 IST

दिल्ली एलजी ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की दी मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जेल में बंद ठग सुकेश चन्द्रशेखर से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की उगाही करने के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। पिछले साल नवंबर में, चन्द्रशेखर ने एलजी को एक शिकायत दी थी, जिसमें जैन पर उगाही का आरोप लगाया गया था। उस समय जैन तिहाड़ जेल नंबर 70 में थे। दिल्ली हाई कोर्ट में दायर शिकायत वापस लेने के लिए जैन पर डीजी जेल और जेल प्रशासन के माध्यम से चंद्रशेखर को धमकी देने का आरोप है।
MAR 02, 2024 17:34 IST

गंभीर के बाद बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा का ऐलान, नहीं लड़ूंगा चुनाव

हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा, मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, माननीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व ने कई अवसर दिए। सभी का हृदय से आभार। जय हिन्द।
MAR 02, 2024 16:56 IST

औरंगाबाद में पीएम मोदी ने किया 21400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के एकदिवसीय दौरे के क्रम में औरंगाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 21,400 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का रिमोट के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
MAR 02, 2024 16:55 IST

अनुच्छेद 21 संविधान की आत्मा है, नागरिक की स्वतंत्रता सर्वोपरि : न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अनुच्छेद 21 संविधान की आत्मा है और एक नागरिक की स्वतंत्रता सर्वोपरि है। अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय के इससे संबंधित मामलों पर शीघ्रता से फैसला नहीं करने से व्यक्ति इस बहुमूल्य अधिकार से वंचित हो जाएगा।
MAR 02, 2024 16:54 IST

भाजपा के केंद्रीय चुनाव पैनल की जल्द फिर होगी बैठक

लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का एक और दौर अगले सप्ताह होगा। पार्टी पिछली बैठक में तय किए गए उम्मीदवारों की सूची पर विचार-विमर्श करेगी। बाकी सीटों पर चर्चा के लिए सीईसी के तीन और दौर होंगे।
MAR 02, 2024 16:09 IST

आने वाले वर्षों में होगा एक हजार से अधिक अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण: वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारत आने वाले वर्षों में नयी पीढ़ी की कम से कम 1,000 अमृत भारत ट्रेन का निर्माण करेगा और 250 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन बनाने का काम जारी है। वैष्णव ने यह भी कहा कि रेलवे ने पहले ही वंदे भारत ट्रेनों के निर्यात पर काम करना शुरू कर दिया है और आने वाले पांच वर्षों में देश द्वारा पहला निर्यात किये जाने की उम्मीद है।
MAR 02, 2024 15:32 IST

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे औरंगाबाद, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में औरंगाबाद के रतनुआ मैदान पहुंचे। यहां वे 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी गया हवाई अड्डा पहुंचे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।
MAR 02, 2024 14:35 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किए रामलला के दर्शन, बोले- अयोध्या में बनेगा गुजरात यात्री भवन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन पूजन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने अयोध्या में गुजरात यात्री भवन के लिए इस वर्ष के बजट में 10 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर के दर्शन को आने वाले राज्य के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई भूमि पर गुजरात यात्री भवन के निर्माण के लिए इस वर्ष गुजरात सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
MAR 02, 2024 14:30 IST

झारखंड में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था।
MAR 02, 2024 14:22 IST

बेंगलुरु कैफे में विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस हुई सतर्क, कई जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

बेंगलुरु के एक लोकप्रिय रेस्तरां में शुक्रवार को हुए विस्फोट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बेंगलुरु के एक लोकप्रिय रेस्तरां में शुक्रवार को कम तीव्रता का बम विस्फोट होने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। घायलों में रेस्तरां कर्मचारी एवं ग्राहक शामिल हैं।
MAR 02, 2024 14:03 IST

केरल के राज्यपाल ने छात्र की मौत के मामले में कुलपति को किया निलंबित

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वायनाड में केरल पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के एक छात्र की हाल में हुई मौत के संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एम आर शशिंद्रन को शनिवार को निलंबित कर दिया। खान ने निलंबन आदेश में कहा कि प्रोफेसर शशिंद्रन द्वारा दी गयी रिपोर्ट 18 फरवरी को 20 वर्षीय सिद्धार्थन की मौत से जुड़े घटनाक्रम के दौरान ‘‘कुलपति की ओर से कर्तव्यों में घोर लापरवाही का प्रमाण है।
MAR 02, 2024 13:10 IST

गिरिराज सिंह बोले- कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सरकार में चल रही तुष्टिकरण की प्रतियोगिता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेगूसराय पहुंचने से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सरकार में तुष्टिकरण की प्रतियोगिता चल रही है।

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज