Indigo Flight: बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी, टेकऑफ के वक्त रनवे पर हुआ हादसा

Indigo Flight: बेंगलुरु से मुंबई जा रहे इंडिगो के एक विमान से उड़ान भरने के दौरान रनवे पर एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को टेकऑफ करने से रोका और उसे सुरक्षित वापस पार्किंग क्षेत्र (बे) में ले गए।

Indigo Flight: बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट जब उड़ान भरने के लिए रनवे पर रफ्तार पकड़ रही थी, तभी उससे एक पक्षी टकरा गया । इस घटना के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को टेकऑफ करने से रोक दिया और उसे वापस पार्किंग क्षेत्रमें ले गए।

Indigo Flight

बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो विमान से पक्षी टकराया (फाइल फोटो- PTI)

टेकऑफ की तैयारी के दौरान हुआ हादसा

विमान में सवार एक यात्री ने आपबीती बताते हुए कहा, "विमान रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ चुका था और उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक उससे एक पक्षी टकरा गया।" पक्षी के टकराते ही विमान की रफ्तार को नियंत्रित किया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट उसे वापस एप्रन की तरफ मोड़ ले गए। फिलहाल विमान में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है।

End of Feed