Bengaluru Blast: हर तरफ धुआं-धुआं, भागते दिखे लोग.. रामेश्वरम कैफे में ऐसे हुआ विस्फोट; देखें VIDEO

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 07:29 PM IST

Bengaluru Blast Update: बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां में आग लगने से 9 लोग घायल हो गए हैं। सीएम सिद्धारमैया का कहना है, 'कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला है कि किसी ने कैफे में एक बैग छोड़ा था। घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी।'

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को अचानक एक धमाका हुआ, जिसमें करीब 9 लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण या फिर किसी अन्य विस्फोटक के चलते आग लगी। पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। इसी बीच धमाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी।

Rameshwaram Cafe, Bengaluru Blast, Video

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में कैसे हुआ विस्फोट?

सीसीटीवी में कैद हुई धमाके की घटना

रामेश्वरम कैफे के सीसीटीवी में वह पल कैद हो गया जब विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद लोग सदमे में आ गए और उनमें भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि करीब 9 लोगों को चोटें आई हैं। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। वीडियो शेयर करने वाले ने विस्फोटक का दावा भी किया है, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed