बंगाल के मुकुंदपुर में TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े! मारपीट में कई लोग घायल, दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के मुकुंदपुर में TMC और BJP समर्थकों के बीच झड़प की खबर है। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

22 सितंबर यानी मंगलवार को शहर के दक्षिण-पूर्वी इलाके मुकुंदापुर में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट और BJP समर्थकों के बीच झड़प हो गई। TMC का आरोप है कि उसके कई कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बुरी तरह मारपीट और बदसलूकी की गई, जबकि BJP ने इन आरोपों को 'झूठा' बताया है। खबरों के मुताबिक, झड़प के बाद कई TMC कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

tmc bjp clash

प्रतीकात्मक फोटो

TMC की प्रवक्ता और ममता गुट के IT सेल की प्रमुख उपासना चौधरी ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने उनके घर को घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की और लाठियों से हमला किया।

End of Feed