मालदा हिंसा का 'मास्टरमाइंड', AIMIM नेता और वकील मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार, भागने की फिराक में था

AIMIM नेता मोफ़क्करुल इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया। उन पर मालदा में हुए विरोध प्रदर्शन की साज़िश रचने का आरोप है, जिसके चलते सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी से मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड, AIMIM नेता और वकील मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।मीडिया एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से तब गिरफ़्तार किया गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

AIMIM leader advocate Mofakkarul Islam

AIMIM नेता और वकील मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार

उत्तरी बंगाल के ADG के. जयरामन ने बताया, 'हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं। मुख्य भड़काने वाले मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है। NIA इस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी। उसे कालियाचक मामले में गिरफ्तार किया गया है।'

End of Feed