Kolkata: जहां महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी, उस अस्पताल की बढ़ी मुश्किलें; जांच के लिए बनी SIT

Kolkata: एक ओर कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की वारदात ने सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वहीं जिस ममता सरकार पर अपराध को लेकर सवाल खड़े हुए, उसी बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

Financial Irregularities of RG Kar Hospital: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की उस महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोलकाता के उस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ा दी है।

RG Kar medical college

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

डॉ. प्रणव कुमार करेंगे एसआईटी का नेतृत्व

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसी अस्पताल में बीते दिनों एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव बरामद हुआ था। चार सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व स्वामी विवेकानंद राज्य पुलिस अकादमी के महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. प्रणव कुमार करेंगे।

End of Feed