VIDEO: हावड़ा ब्रिज की फोटो और नाविक को 1000 रुपये, बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी ने की हुगली नदी में बोटिंग

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 92.88% मतदान दर्ज हुआ, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। दूसरे चरण से पहले पीएम मोदी ने हुगली नदी (Hooghly River) में बोटिंग कर आम लोगों से जुड़ाव दिखाया। इस दौरान उन्होंने विद्यासागर सेतु (Vidyasagar Setu) और हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) को भी नजदीक से देखा, जो कोलकाता की पहचान माने जाते हैं।

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए। बंगाल के मतदाताओं ने 92.88 प्रतिशत वोटिंग करते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल,राज्य में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में जनता वोटिंग की है। वहीं, दूसरे चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह-सुबह हुगली नदी (गंगा) में बोटिंग (PM Modi Boating at Hooghly River) की।

Bengal Election

पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह-सुबह हुगली नदी (गंगा) में बोटिंग की। Narendra Modi X handle

इस दौरान उन्होंने वहां नाविकों और सुबह सैर करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यासागर सेतु (Vidyasagar Setu) और हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) को भी नजदीक से देखा, जो कोलकाता की पहचान माने जाते हैं।

End of Feed