अवैध घुसपैठियों से खाली कराया जा रहा बंगाल, 4800 को वापस भेजा; एक अगस्त से जनगणना की भी तैयारी

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने इस बाबत बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 4800 अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने की कवायद जारी है। इस बीच, सीएम सुवेंदु ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में बनाए गए होल्डिंग सेंटरों से लगभग 4,800 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा जा चुका है। इतना ही नहीं 836 लोग अभी भी डिपोर्टेशन के लिए लाइन में है। भाजपा के विशेष प्रशिक्षण शिविर की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी।

अवैध घुसपैठ राज्य और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा मुद्दा- सीएम सुवेंदु

उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ राज्य और देश की सुरक्षा के लिए बड़ा मुद्दा है। उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए आवश्यक 556 किलोमीटर में से लगभग 100 किलोमीटर भूमि सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बाड़बंदी के लिए सौंप दी गई है। उत्तर बंगाल के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकेन नेक को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह संकरा भूभाग पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्से से जोड़ता है और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

End of Feed