कर्नाटकः बेलगावी कांड पर राजनीति तेज! विरोध में BJP का प्रदर्शन, कोर्ट ने कहा- मदद को कोई न आया, यह 'दुर्योधन की दुनिया'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 16, 2023, 07:22 AM IST

Belagavi Stripping Case: इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेलगावी में एक महिला के साथ मारपीट और उसे निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर शुक्रवार को कर्नाटक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए कोई न्याय नहीं है।

Belagavi Stripping Case: कर्नाटक के बेलगावी कांड पर राजनीति तेज होते हुए नजर आई है। महिला को नग्न कर घुमाने के इस मामले में शनिवार (16 दिसंबर, 2023) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राज्यव्यापी प्रदर्शन है। बीजेपी चीफ जेपी ने इसके अलावा केस के लिए पांच सदस्यों वाली फैक्ट-फाइंडिंग (तथ्यान्वेषी) कमेटी बनाई है। समिति को उस गांव का दौरा करने और एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश है, जहां यह पूरी घटना हुई थी।

belgavi kand karnataka

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के मुताबिक, ''फैक्ट-फाइंडिंग समिति शनिवार को बेलगावी का दौरा करेगी। पार्टी सांसद अपराजित सारंगी, सुनीता दुग्गल, रंजीता कोहली, लॉकेट चटर्जी और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव आशा लक्रा पीड़िता से मुलाकात करेंगे। भाजपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है।"

End of Feed