चीखती रही 2 साल की मासूम, नोचता-काटता रहा कुत्ता! महाराष्ट्र के बीड की खौफनाक घटना CCTV में कैद

महाराष्ट्र के बीड शहर में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल पर काट लिया और उसके टखने में गंभीर चोट आई। चीख सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गंभीर हालत में बच्ची का निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में नाराजगी है।

महाराष्ट्र के बीड शहर में आवारा कुत्ते के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवतेज नगर के रेणु हॉस्पिटल इलाके में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना का पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

bheed

बीड में आवारा कुत्ते का खौफ! 2 साल की मासूम पर टूट पड़ा खूंखार कुत्ता, CCTV में कैद खौफनाक मंजर।

बताया जा रहा है कि शिवांशी रामेश्वर घोलप नाम की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल पर काट लिया और हमले में उसके टखने में गंभीर चोट आई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से बचाया।

End of Feed