भारतीय अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बयान को BJP ने बताया 'भारत-विरोधी', कहा-'वह भारत के मीर जाफर हैं'

नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते भाटिया ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया विश्वविद्यालय में निराधार टिप्पणियां कीं, झूठे बयान दिए और बेबुनियाद आरोप लगाए। यह भारत को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। उनके आचरण से पूरा देश शर्मिंदा है।'

Rahul Gandhi News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयानों को 'निराधार, झूठा और भारत विरोधी' करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि गांधी विदेशी मंचों पर देश की छवि खराब करने की सोची-समझी कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका मकसद भारत की प्रगति को चोट पहुंचाना और देश की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय छवि को कमजोर करना होता है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर भाजपा का हमला।

नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते भाटिया ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया विश्वविद्यालय में निराधार टिप्पणियां कीं, झूठे बयान दिए और बेबुनियाद आरोप लगाए। यह भारत को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है। उनके आचरण से पूरा देश शर्मिंदा है।' उन्होंने दावा किया कि गांधी जब भी विदेश जाते हैं, उनका मकसद भारत की प्रगति को चोट पहुंचाना और देश की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय छवि को कमजोर करना होता है।

End of Feed