अजित पवार का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? PM मोदी ने शरद पवार से की फोन पर बात

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार से बात की।

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की बुधवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। अजित पवार जिस विमान में सवार थे वह बारामती एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास करते समय रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

अजित पवार का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? PM मोदी ने शरद पवार से की फोन पर बात

कब होगा अंतिम संस्कार

अजित पवार का बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अजित पवार का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे निकलेगी और अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा।

PM मोदी ने शरद पवार से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार से बात की और उनके भतीजे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक जताया।अधिकारियों ने बताया, ''प्रधानमंत्री ने शरद पवार से बात की और अजित पवार के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।'' इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि अजित पवार आम लोगों के नेता थे और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ काफी मजबूत थी।

End of Feed