Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर खेला दांव, प्रशांत किशोर के खिलाफ ठोकेंगी ताल

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आरजेडी ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Bankipur By Election: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारते हुए इस सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

rjd

आरजेडी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। Rekha Gupta Facebook


आरजेडी ने बांकीपुर सीट से रेखा गुप्ता को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने सामाजिक और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर दांव खेला है। अब उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार से होगा, जिससे यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

End of Feed