Hilsa Fish : बांग्लादेश से हिल्सा मछली की पहली खेप भारत पहुंची

मछली आयातक संघ के सचिव सैयद अनवर मकसूद ने कहा, “यह खेप बुधवार रात तक कोलकाता के थोक बाजारों में पहुंच जाएगी।” उन्होंने बताया कि एक किलो ‘पद्मा हिल्सा’ की कीमत ग्राहकों के लिए लगभग 1,800 रुपये होगी। मकसूद ने कहा, “अब लगभग हर दिन बांग्लादेश से मछलियां कोलकाता के बाजारों में आएंगी।”

Hilsa Fish : पूजा उत्सव से पहले हिल्सा मछली की पहली खेप पड़ोसी देश बांग्लादेश से भारत-बांग्लादेश सीमा पर पहुंच गई है। आठ ट्रकों में लगभग 32 टन मछली भारत भेजी गई है। बांग्लादेश ने हाल में त्योहारों के मद्देनज़र भारत को 1,200 टन हिल्सा मछली के निर्यात की मंजूरी दी थी। इसकी आपूर्ति 16 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच की जानी है। प्रत्येक ट्रक में पद्मा नदी से लगभग चार टन मछलियां लदी होती हैं।

hilsa

बांग्लादेश ने हिल्सा मछली की पहली खेप भारत को भेजी। तस्वीर-Istock

कोलकाता के बाजार पहुंचेगी मछली

End of Feed