2000 रुपए के नोटों को बंद करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated May 20, 2023, 10:19 AM IST

Ban on 2000 Banknotes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 मई 2023 को 2000 रुपए के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया। इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे ना तो देश की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Ban on 2000 Banknotes: भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 2000 रुपए के नोट को प्रचलन से बंद किए जाने के आदेश के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले जब प्रधानमंत्री की तरफ से नोटबंदी की गई थी तब भ्रष्टाचार और काला धन दोनों पर विराम लगा था और अब जब 2000 के नोट को बंद करने का निर्णय लिया गया तो उससे भी ना तो देश की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, Ban on 2000 Bancknotes

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हैं और जो उनके निर्णय हैं उन निर्णयों से देश को कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि जो विरोधी ताकतें थी जो विरोधी देश थे उनकी हालत जरूर खस्ता हुई है।

End of Feed