Balasore Train Accident: एआई और सिम कार्ड के जरिए मृत यात्रियों की हो रही है पहचान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2023, 01:21 PM IST

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में 288 लोग मारे गए थे और 1 हजार से अधिक घायल हुए थे। मृत यात्रियों में जिन यात्रियों के पास किसी तरह का पहचान पत्र नहीं था उनकी पहचान एआई तकनीक से की जा रही है।

Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के जिन मृतकों के शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, उनकी पहचान के लिए रेलवे कृत्रिम मेधा संचालित वेबसाइट और सिम कार्ड की त्रिकोणन विधि का उपयोग कर रहा है।अधिकारियों ने बताया कि दो जून को हुई दुर्घटना में मारे गए 288 लोगों में से 83 शव बुधवार तक लावारिस पड़े थे।रेलवे ने शुरू में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की एक टीम को घटनास्थल पर बुलाया था ताकि मृतकों की पहचान के लिए उनके अंगूठे के निशान लिए जा सकें।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लेकिन यह उपाय कारगर नहीं हो पाया क्योंकि ज्यादातर मामलों में अंगूठे की त्वचा क्षतिग्रस्त हो गई थी और निशान लेना मुश्किल था। फिर हमने कृत्रिम मेधा संचालित ‘संचार साथी’ पोर्टल का उपयोग करके शवों की पहचान करने के बारे में सोचा।अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में शुरू किए गए संचार साथी वेब पोर्टल का इस्तेमाल 64 शवों की पहचान के लिए किया गया और यह 45 मामलों में सफल रहा।

AI तकनीक का इस्तेमाल

‘संचार साथी’ ग्राहकों को उनके नाम पर जारी किए गए मोबाइल कनेक्शन को जानने और अपने खोए हुए स्मार्टफोन का पता लगाने और उसे ब्लॉक करने की अनुमति देता है। कृत्रिम मेधा आधारित इस पोर्टल को हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉन्च किया गया था। उनके पास सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के शवों की पहचान करने के लिए, पोर्टल ने उनकी तस्वीरों का उपयोग करके पीड़ितों के फोन नंबर और आधार विवरण का पता लगाया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया।हालांकि, यह एक कठिन काम था क्योंकि इनमें से कई शवों की पहचान मुश्किल हो रही थी।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ शवों में कोई पहचान योग्य विशेषताएं ही नहीं बची हैं। उनके कपड़ों से भी उनकी पहचान करना मुश्किल है क्योंकि वे खून से सने हुए हैं।

End of Feed