Balasore Train Accident: बेहद दुखद! ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मां-बाप की हुई थी मौत, अब बच्चे ने भी रोते-रोते तोड़ दिया दम, चश्मदीद ने बताया मंजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 07:57 PM IST

Balasore Train Accident Eyewitness: रेल हादसा जो ओडिशा के बालासोर में सामने आया है उसमें एक मासूम बच्चे की मौत जिस तरीके से हुई है उसने लोगों को द्रवित कर दिया है।

A Child Death in Balasore Train Accident:ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के भीषण ट्रेन हादसे (Coromandel Express Train Accident) के बाद सामने आए एक चश्मदीद ने बताया कि एक मासूम बच्चे के मां और बाप दोनों की दुखद मौत हो गई वहीं उनकी मौत के बाद रोते-रोते बच्चे की भी मौत हो गई, ये इस रेल दुर्घटना का बेहद गमगीन पक्ष सामने आया है, वैसे तो इस हादसे में लोगों ने अपने परिजनों को खोया है लेकिन मां-बाप की मौत के बाद इस मासूम की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Balasore Train Accident Child Death

बालासोर ट्रेन हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत जिस तरीके से हुई है उसने लोगों को रूला दिया

गौर हो कि शुक्रवार शाम को 7 बजे के करीब हुए हादसे के बाद राहत बचाव का काम शुरू हो चुका था और इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों की यथासंभव मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

End of Feed