Odisha News:यौन शोषण को लेकर खुद को आग लगाने वाली छात्रा की मौत, सीएम माझी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने एफएम कॉलेज की छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। माझी ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Balasore FM College Girl Dies: एक प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगाने वाली ओडिशा की कॉलेज छात्रा की एम्स में मौत हो गई। बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की इंटीग्रेटेड बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीन दिनों तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद सोमवार रात दम तोड़ दिया। प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने और कॉलेज की प्रशासन की निष्क्रियता के कारण छात्रा ने शनिवार 12 जुलाई को यह कदम उठाया था और 95 प्रतिशत तक जल गई थी।

Odisha girl student death

आत्मदाह का प्रयास करने वाली बालासोर एफएम कॉलेज की छात्रा की मौत (ANI)

एम्स भुवनेश्वर ने जानकारी देते हुए कहा कि बर्न्स आईसीयू में गुर्दे की रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित हर संभव इलाज के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका और 14 जुलाई की रात 11:46 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए छात्रा शव एम्स ले जाने के दौरान बीजेडी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से दुखी होकर खुद को आग लगा ली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

End of Feed