ओडिशा में बैतरणी और सालंदी नदियां उफान पर, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा गहराया; भद्रक में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 7.85 लाख आबादी प्रभावित

Odisha Flood Situation: ओडिशा में बैतरणी नदी उफान पर, कई जगह खतरे के निशान के पार। 6 जिलों के 7.85 लाख लोग प्रभावित, भद्रक में स्कूल-अंगनावाड़ी केंद्र बंद।

Baitarani River Flood: उत्तरी ओडिशा में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। बैतरणी, सालंदी, बुढ़ाबलंग और सुवर्णरेखा नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से राज्य के 6 प्रमुख जिलों- जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, केंद्रपाड़ा और क्योंझर के लगभग 7.85 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों गांव और हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

ओडिशा में बैतरणी और सालंदी नदियां उफान पर, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा गहराया; भद्रक में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 7.85 लाख आबादी प्रभावित

ओडिशा में बैतरणी और सालंदी नदियां उफान पर, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा गहराया; भद्रक में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 7.85 लाख आबादी प्रभावित (PTI)

बात बैतरणी नदी की करें तो यह एक ऐसा टॉपिक बन गया है, जो गूगल ट्रेंड में शामिल है। बता दें कि नदी अपने खतरे का निशाने सोमवार को ही पार कर चुकी है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अखुआपाड़ा में बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 18.33 मीटर को पार करके 19.25 मीटर तक पहुंच गया है। क्योंझर जिले के पटना में बहती बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 311.10 मीटर के मुकाबले 311.22 मीटर दर्ज किया गया है।

End of Feed