संसद की सुरक्षा में सेंध मामला: जेल में ही रहेगी आरोपी नीलम आजाद, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Breach Parliament Security: देश की भरी संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की आरोपी नीलम आजाद की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है।

Breach Parliament Security: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली आरोपी नीलम आजाद (Neelam Azad) को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत देने की याचिका खारिज कर दी। 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा का उल्लंघन करने के मामले में एकमात्र महिला आरोपी नीलम आजाद को गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने कहा कि यह मानने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि आजाद के खिलाफ आरोप ‘‘प्रथम दृष्टया’’ सत्य हैं।

Neelam Azad Accused of Breach Parliament Security

नीलम आजाद की जमानत याचिका खारिज

नीलम आजाद ने ऐसे बनाई थी योजना

आरोपी नीलम आजाद की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को ही सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। इधर, दिल्ली पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अभी तक आरोप तय भी नहीं हुए हैं। कहा गया कि चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। नीलम ने 5 में से 3 मीटिंग में हिस्सा लिया था। उन्हीं मीटिंग के दौरान पूरी घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था।

End of Feed