VIDEO: जब लंदन गए थे धीरेंद्र शास्त्री और बाथरूम में आन पड़ी यह समस्या...पहली विदेश यात्रा का जिक्र कर सुनाया किस्सा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 9, 2023, 06:34 PM IST

Bageshwar Dham Sarkar's Dhirendra Shastri Interview with Sushant Sinha: इंटरव्यू में उन्होंने दो टूक कहा, "न हमें अंग्रेजों की भाषा आती है और न उन्हें हमारी। कई बार तो हम यह भी कह देते हैं कि हम तुम पर राज करेंगे...।"

Bageshwar Dham Sarkar's Dhirendra Shastri Interview with Sushant Sinha: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सरल, देसी और मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। आम तौर पर वह किसी चीज से नहीं डरते हैं, मगर अपने धर्म-कर्म और सनातन को लेकर थोड़ा भयभीत रहते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत के दौरान किया। साथ ही अपनी पहली विदेश यात्रा का अनुभव भी साझा किया, जिसमें उन्हें बाथरूम में दिक्कत हुई थी। दरअसल, उन्हें तब वहां पर डिब्बा और बाल्टी चाहिए था।

bageshwar dham sarkar

मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री। (फाइलः @bageshwardham)

आपके प्रिय हिंदी खबरिया चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े पत्रकार सुशांत सिन्हा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दो टूक कहा, "न हमें अंग्रेजों की भाषा आती है और न उन्हें हमारी। कई बार तो हम यह भी कह देते हैं कि हम तुम पर राज करेंगे...।"

End of Feed