खराब मौसम की मार, उप-मुख्यमंत्री शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बीच रास्ते से ही मुंबई लौटे

शिंदे के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आज दोपहर खराब मौसम के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया।

Deputy CM Shinde’s helicopter- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को गुरुवार को खराब मौसम का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि शिंदे दोपहर 3:30 बजे दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से ठाणे जिले के मुरबाद के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें बापगांव में एक पार्टी कार्यकर्ता के परिवार में शादी में शामिल होना था।

Eknath shinde

एकनाथ शिंदे के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट ने तूफान को देख शिंदे को सतर्क किया

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि जैसे ही हेलीकॉप्टर नवी मुंबई के ऐरोली पहुंचा, पायलट ने तूफान को आते हुए देखा और शिंदे को सतर्क किया, जिसके बाद उन्होंने मुंबई वापस लौटने का फैसला किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर पवन हंस के जुहू स्थित संयंत्र में उतरा।

End of Feed