'एक दिन भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान,बांग्लादेश और अफगानिस्तान'; बाबा रामदेव बोले- बस थोड़ा धैर्य रखें

योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं द्वारा सहे गए अत्याचार और अन्याय मानव सभ्यता की सबसे बड़ी क्रूरताओं में से हैं। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। वह दिन भी आएगा जब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान फिर से भारत में मिल जाएंगे। बस थोड़ा धैर्य रखें।

अखंड भारत की परिकल्पना को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एक दिन फिर से भारत का हिस्सा बन जाएंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की। योग गुरु रामदेव ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए ये टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में हिंदू,इस्लाम या ईसाई को कोई खतरा नहीं है,बल्कि भारत का सम्मान और गरिमा दांव पर है।

Baba Ramdev

बाबा रामदेव बोले- अखंड भारत का होगा निर्माण

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान फिर बनेंगे भारत के अंग

पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं को अत्याचार और अन्याय का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं द्वारा सहे गए अत्याचार और अन्याय मानव सभ्यता की सबसे बड़ी क्रूरताओं में से हैं। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। वह दिन भी आएगा जब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान फिर से भारत में मिल जाएंगे। बस थोड़ा धैर्य रखें।

End of Feed