बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल: शिवाजी महाराज को लेकर सच क्या है?

नागपुर में संघ कार्यालय के एक कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर के बयान ने महाराष्ट्र की सियासत और समाज में तीखी बहस छेड़ दी है। उनके बयान पर राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

Baba Bageshwar on Shivaji Maharaj: नागपुर में संघ कार्यालय के एक कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर के बयान ने महाराष्ट्र की सियासत और समाज में तीखी बहस छेड़ दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए उनके बयान पर राजनीतिक दलों से लेकर सोशल मीडिया तक जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच एक बड़ा सवाल उठता है- क्या बाबा ने जो कहा, उसका कोई ऐतिहासिक आधार है या वह केवल साहित्यिक संदर्भ था?

Baba Bageshwar on Shivaji Maharaj

बाबा बागेश्वर (फाइल फोटो)

बाबा के बयान से क्यों मचा बवाल?

बाबा बागेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्धों से थक चुके थे और एक समय उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां छोड़ने का मन बना लिया था। उनके अनुसार, शिवाजी महाराज अपने गुरु समर्थ रामदास स्वामी के पास मुकुट लेकर पहुंचे थे। इस बयान के सामने आते ही महाराष्ट्र में कई राजनीतिक दलों-कांग्रेस, एनसीपी, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और मनसे ने कड़ी आपत्ति जताई। कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इसे शिवाजी महाराज के गौरव के खिलाफ बताया।

End of Feed