Bageshwar Dham Dhirendra Shastri in Patna: बिहार (Bihar) की धरती से एकबार फिर बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) की बात कही है। उन्होंने अपने कथा के दौरान कहा कि भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की शुरुआत बिहार से की जाएगी।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने पटना में हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी थी। तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर के पटना दौरे का विरोध किया था। इस विरोध के बीच बाबा बागेश्वरधाम न सिर्फ पटना पहुंचे बल्कि हनुमंत कथा के पहले दिन ही हिंदू राष्ट्र का नारा भी दिया था। बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हनुमान जी अपनी सेना जोड़ देंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम जी अपने आप संयोग बना देंगे जैसे लंका जाने के लिये पुल के लिये पत्थर जोड़ दिए थे। वैसे ही हिंदू राष्ट्र के लिए कड़ियां भी जोड़ देंगे।
बागेश्वर वाले बाबा के पटना आगमन के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने उनको खुली चुनौती दी थी और अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य बाबा के खिलाफ सामने आई हैं, बिहार पहुंचे बाबा बागेश्वर से लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी अर्जी लगाई है और बाबा से बहुत बड़ी ये खास मांग कर डाली।
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी धीरेंद्र शास्त्री से अर्जी लगाई
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी धीरेंद्र शास्त्री से अर्जी लगाई थी, वो खुद दरबार में नहीं पहुंची थीं बल्कि अपनी ये अर्जी उन्होंने ट्वीट कर लगाया थी। रोहणी ने बाबा से अपनी अर्जी लगाते हुए कहा था कि 'पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है, बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, हमारी करनी पूर्ति है।'
धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर बड़ा ऐलान किया
वहीं इस बीच कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने पटना में सोमवार को लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर बड़ा ऐलान किया था, उन्होंने कहा कि दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह से लिया है। उन्होंने आगे कहा कि फिर कभी बिहार आएंगे तो दिव्य दरबार लगाया जाएगा, धीरेंद्र शास्त्री ने साफ किया कि भारी भीड़ के बीच किसी प्रकार की अनहोनी न हो ऐसा इसलिए किया गया है, बागेश्वर बाबा ने श्रद्धालुओं से कथा में नहीं आने की अपील की है।
