'मैं मक्कारी जानता ही नहीं, झूठ नहीं बोलता', अखिलेश से मुलाकात के बाद आजम खान का पहला इंटरव्यू

टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ खास बातचीत में आजम खान ने अखिलेश यादव के साथ संबंधों से लेकर खुद पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की। साथ ही आजम ने कहा कि उन्हें जमीन मामले पर अधिकारियों के जरिए फंसाया गया। इस खास बातचीत में आजम खान ने क्या-क्या कहा, पढ़ें।

Azam Khan: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे। आवास पर हुई मुलाकात के बाद आजम खान से टाइम्स नाउ नवभारत ने खास बातचीत की। संवाददाता राकेश पांडे से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश से संबंधों से लेकर खुद पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की। साथ ही आजम ने कहा कि उन्हें जमीन मामले पर अधिकारियों के जरिए फंसाया गया। इस खास बातचीत में आजम खान ने क्या-क्या कहा, पढ़ें।

Azam khan

आजम खान से खास बातचीत

सबसे पहले सेहत ठीक करूंगा

सियासत में सक्रिय होने के सवाल पर आजम ने कहा कि अभी मैं अपनी सेहत ठीक करूंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सेहत ठीक करने के दौरान कोई सियासी घटनाक्रम भी रहेगा, आजम ने कहा- मैं मक्कारी जानता ही नहीं, झूठ नहीं बोलता, किसी को धोखा नहीं देता, फरेब नहीं करता।

End of Feed