Azaan पर फिर गर्माया विवादः 'अल्लाह बहरा है?', बोले BJP के MLA- हम भी धार्मिक, पर लाउडस्पीकर नहीं करते इस्तेमाल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 13, 2023, 04:42 PM IST

वैसे, ईश्वरप्पा का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने इससे पहले मैसूर के शासक टीपू सुल्तान (18वीं सदी के दौरान) को "मुस्लिम गुंडा" करार दिया था।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर कहा है कि क्या "अल्लाह बहरा है", जो उन्हें बुलाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़ती है। पूर्व मंत्री की यह टिप्पणी तब आई, जब वह एक जनसभा को संबोधित कर रह थे और इसी बीच पास की मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी थी। उन्होंने कहा- मैं जहां कहीं भी जाता हूं, इसकी (अजान) आवाज मुझे सरदर्द देने लगती है।

azaan controversy

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वह आगे बोले, "सुप्रीम कोर्ट का फैसला बकाया है...अगर आज नहीं तो किसी दिन तो इस अजान से जुड़ी प्रैक्टिस को खत्म होना होगा।" पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे यह भी सवाल उठाया कि क्या अल्लाह सिर्फ तभी सुनता है जब अजान के दौरान लाउडस्पीकर्स का इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed