वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन, 31 दिसंबर तक हो जाएगा तैयार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 06:35 PM IST

Ayodhya Railway Station : एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन 31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। अब तक इसकी एक छोटे से रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रही है। श्रीराम नगरी का शानदार रेलवे स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित है। नीचे पढ़िए इसकी खास बातें।

Ayodhya News Today: त्रेतायुग में सर्वसुविधा संपन्न रही श्रीराम की नगरी अयोध्या का प्राचीन वैभव दोबारा वापस लौट रहा है। एक तरफ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या नगरी को दिव्य स्वरूप प्रदान करने की कवायद तेज गति से चल रही है। मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या में जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, तो वहीं वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन की सौगात भी जल्द अयोध्यावासियों को मिलने जा रही है। यह देश के सबसे खूबसूरत और आधुनिक सुविधाओं से संपन्न रेलवे स्टेशनों में से एक होगा।

Ayodhya Railway Station

पूरी तरह से वातानुकूलित है अयोध्या का शानदार रेलवे स्टेशन

10 हजार वर्गमीटर में है बिल्डिंग

अयोध्या में लगभग बनकर तैयार विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के फेज 1 का काम पूरा हो चुका है। इसमें पहले चरण में अयोध्या स्टेशन के विस्तार को लेकर रेलवे 240 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। स्टेशन को नया लुक दिया जा रहा है। इसमें खूबसूरत भवन, पार्किंग, कर्मचारियों के लिए आवास, रेलवे पुलिस के लिए कार्यालय, तीन नए प्लेटफार्मों का निर्माण, रोड निर्माण, ड्रेनेज संबंधी कार्य सहित अन्य काम हो रहे हैं। अयोध्या स्टेशन की बिल्डिंग की बात करें तो यह 10 हजार वर्गमीटर में फैला है।

End of Feed